11वीं की छात्रा को बंधक बना तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया — यूपी के बलिया में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण के बाद गैंप का मामला सामने आया है। पीडिता के माने तो कोचिंग जाते समय तीन बदमाशों ने  रुमाल में बेहोशी की दवा सूँघा कर अपहरण कर लिया और बेहोशी की हालत में पंजाब के अमृतसर ले गए। जहां छात्रा को कमरे में बंद कर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की बात कह रही है।  दरअसल मामला मामला नरही थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम भरौली के रहने वाले रमेश राम

Written By :

admin

Updated

March 5, 2019

बलिया — यूपी के बलिया में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण के बाद गैंप का मामला सामने आया है। पीडिता के माने तो कोचिंग जाते समय तीन बदमाशों ने  रुमाल में बेहोशी की दवा सूँघा कर अपहरण कर लिया और बेहोशी की हालत में पंजाब के अमृतसर ले गए।

जहां छात्रा को कमरे में बंद कर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की बात कह रही है। 

दरअसल मामला मामला नरही थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम भरौली के रहने वाले रमेश राम की लड़की को दिनांक 14-2-2019 को कठरिया के रहने वाले पिंटू यादव व उसके दो दोस्तों द्वारा अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगा है।

 वहीं पीडिता ने बताया कि हम कोचिंग पढ़ने जा रहे थे तभी रास्ते में 3 लोग आए और अपने साथ चलने को कहा मना करने पर कहा तुम्हारे मम्मी-पापा को मार देंगे। इसके बाद उन लोगों ने कुछ सुना दिया फिर मुझे कुछ भी होश नहीं था पता ही नहीं मुझे कहां लेकर चले गए। मुझे नींद आने लगा जब मुझे होश आया तो मैं देखी कि मैं पंजाब के अमृतसर में थी और तीन लोग मुझे लेकर के आए थे।

तीनों ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया और धमकी दी कि अगर यहां से कहीं गई तुम्हारे मां बाप को मार देंगे। वह लोग मुझे कमरे में बंद करके रखते थे फिर मेरे घर वालों को कहीं से जानकारी हुई तो वह लोग आकर मुझे वहां से छुड़ाया मैं कोचिंग पढ़ने जा रही थी और कक्षा 11 में पढ़ती हूं।

वहीं पुलिस ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के ग्राम भरौली के रहने वाले रमेश राम की लड़की को दिनांक 14-2-2019 को कठरिया के रहने वाले पिंटू यादव व उसके दो दोस्तों द्वारा ले जाया गया था जिस के संबंध में थाना नरही पर रमेश राम के प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत कर शीघ्र ही करवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)