छेड़छाड़ के खिलाफ FIR लिखने के लिए महिला को 11 दिनों से टहला रही है लखनऊ पुलिस

लखनऊ– सरकार चाहे जितना महिला सम्मान की बात कर ले, लेकिन पुलिस दबंगो का ही साथ देती है। राजधानी के ही थाना हुसैनगंज अंतर्गत एक महिला अपने पति से तलाक के बाद किराए का मकान लेकर अपने तीन बच्चों को पढ़ाती है।  मोहल्ले के कुछ दबंग लड़कों ने उनके साथ रोजाना छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने उन लड़कों की शिकायत उनके घर पर की तो उन्होंने उसके साथ और बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब शिकायत दोबारा की तो लड़के ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाकर 21 तारीख की रात उसके घर जा कर उसको मारा पीटा।  हुसैनगंज

Written By :

admin

Updated

November 2, 2018

लखनऊ– सरकार चाहे जितना महिला सम्मान की बात कर ले, लेकिन पुलिस दबंगो का ही साथ देती है। राजधानी के ही थाना हुसैनगंज अंतर्गत एक महिला अपने पति से तलाक के बाद किराए का मकान लेकर अपने तीन बच्चों को पढ़ाती है। 

मोहल्ले के कुछ दबंग लड़कों ने उनके साथ रोजाना छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने उन लड़कों की शिकायत उनके घर पर की तो उन्होंने उसके साथ और बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब शिकायत दोबारा की तो लड़के ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाकर 21 तारीख की रात उसके घर जा कर उसको मारा पीटा। 

हुसैनगंज थाने शिकायत की तो इन्स्पेक्टर ने सुलह समझौता करवाते हुए अकेली हो, चुपचाप घर चलाओ, इन सब मे न पड़ो की सलाह देते हुए मामला रफादफा कर दिया। अब उसके साथ एक बार फिर छेड़छाड़ बढ़ गई है, जिसमे आज वो एफआईआर लिखाने पहुची तो इन्स्पेक्टर ने बहुत दबाव के बावजूद कहा कि एफआईआर से 4लोगो के नाम जबरदस्ती हटवा दिया। आज शाम 6 बजे से 8:40 तक महिला को सिर्फ एफआईआर लिखने के लिए बिठाकर रखा। जबकि वो लड़के खुलेआम घूम रहे हैं।