दबंगों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर वीडियो किया वायरल

प्रतापगढ़– जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएससी के छात्र को बेरहमी से दबंगों ने पीटा है। इतना ही नहीं दबंगों ने पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।   प्रतापगढ़ के अंतू थाना इलाके के चौरा गांव के पास शिवराजपुर गांव निवासी बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र को फोन कर पहले दबंगों ने एक सुसान जगह पर बुलाया और फिर डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई करने लगे । छात्र रहम की भीख मांगता रहा लेकिन बेख़ौफ़ दबंग उसे पीटते रहे। यही नहीं दबंगो का दुस्साहस इस कदर है

Written By :

admin

Updated

November 20, 2017

प्रतापगढ़– जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएससी के छात्र को बेरहमी से दबंगों ने पीटा है। इतना ही नहीं दबंगों ने पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।

 

प्रतापगढ़ के अंतू थाना इलाके के चौरा गांव के पास शिवराजपुर गांव निवासी बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र को फोन कर पहले दबंगों ने एक सुसान जगह पर बुलाया और फिर डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई करने लगे । छात्र रहम की भीख मांगता रहा लेकिन बेख़ौफ़ दबंग उसे पीटते रहे। यही नहीं दबंगो का दुस्साहस इस कदर है की दबंगों के साथ वीडियो बना रहे सोहराब ने मीडिया ग्रुप में वीडियो भी लाइव पोस्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाके का ही रहने वाला शाहरुख़ दबंग किस्म का है जिसका साथी शाहबाज है। शाहबाज ने फोन कर पीड़ित छात्र को बुलाया और उसके आते ही उसकी पिटाई शुरु कर दी।

बताया जा रहा है कि एक माह पहले किसी छेड़खानी के विरोध करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी के चलते दबंगों ने पीड़ित छात्र को फोन कर बुलाया और फिर पिटाई कर दी। यही नहीं पीड़ित छात्र की फीस के हजारों रूपये भी छीन लिए। इस घटना से घबराये छात्र ने कालेज जाना छोड़ दिया और उसके साथ पूरा परिवार खौफ में है। इस मामले में जब खबर सामने आयी तो एस पी का पी आर ओ सेल ग्रुप में समझौते की बात करने लगा जबकि पीड़ित कार्यवाही के लिए परेशान है। उनका कहना है पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । 

 

रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़