घर की छत पर सब्जियों की खेती कर मिसाल बना ये बुजुर्ग दम्पत्ति

न्यूज़ डेस्क–बिहार समस्तीपुर में एक बुजुर्ग कपल खेती करने वालों के लिए मिसाल बन गया है। ये कपल खेत में न जाकर घर की छत पर ही इस तरीके से सब्जियां उगा रहा है, जिसे देखने के लिए गांव के साथ-साथ दूर से लोग आते हैं। ये सभी लोग सब्जियां तो लेते ही हैं, साथ में उनसे इसके तरीके सिखते हैं।   शकुंतला देवी और उनके पति के घर की छत मात्र 100 मीटर है। ये घर की छत पर ही कई गमलों में सब्जियां लगाते हैं। खेती के लिए वे एक किसान की ही तरह मेहनत करते हैं। दंपती

Written By :

admin

Updated

December 8, 2017

न्यूज़ डेस्क–बिहार समस्तीपुर में एक बुजुर्ग कपल खेती करने वालों के लिए मिसाल बन गया है। ये कपल खेत में न जाकर घर की छत पर ही इस तरीके से सब्जियां उगा रहा है, जिसे देखने के लिए गांव के साथ-साथ दूर से लोग आते हैं। ये सभी लोग सब्जियां तो लेते ही हैं, साथ में उनसे इसके तरीके सिखते हैं।

 

शकुंतला देवी और उनके पति के घर की छत मात्र 100 मीटर है। ये घर की छत पर ही कई गमलों में सब्जियां लगाते हैं। खेती के लिए वे एक किसान की ही तरह मेहनत करते हैं। दंपती का कहना है कि अगर इस तरीके से घर की छत पर अपने लिए ही खेती की जाए तो घर की सब्जी के लिए आपको सोचना नहीं पड़ेगा। न ही बाजार जाने की जरूरत पड़ेगी। शकुंतला देवी ने बताया कि फिलहाल उन्होंने टमाटर की खेती की हुई है। इसके अलावा वे मिर्च, बैंगन, गोभी, प्याज आदि की भी खेती करती हैं।

जानकारी के मुताबिक, दंपती की कोई संतान नहीं है। ऐसे में, इन्होंने खुद को बिजी रखने के लिए छत पर ही खेती का सोचा। फिर गमले इकट्ठे किए और गोबर, मिट्टी डालकर उसमें सब्जियां उगाई। शकुंतला देवी का कहना है कि 100 मीटर की छत पर वे गमले में ही लगभग सारी सब्जियां उगाती हैं और मोहल्ले के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि ये सब्जियों की खेती ही उनके लिए सब कुछ है। इसी में दोनों का पूरा दिन निकल जाता है।