उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यमुना भवन का किया लोकार्पण

मथुरा — उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने दो निजी कार्यक्रमों में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री के मथुरा पहुंचने पर पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन में बने यमुना भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो प्रदेश की बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे है ।बता दें कि गोवर्धन आये उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पहले यमुना भवन का लोकार्पण किया।लोकार्पण से पहले दिनेश शर्मा का आयोजकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर आर बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला

Written By :

admin

Updated

March 24, 2018

मथुरा — उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने दो निजी कार्यक्रमों में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री के मथुरा पहुंचने पर पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन में बने यमुना भवन का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वो प्रदेश की बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे है ।बता दें कि गोवर्धन आये उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पहले यमुना भवन का लोकार्पण किया।लोकार्पण से पहले दिनेश शर्मा का आयोजकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर आर बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला अधिकारी, जिला विधायल निरीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नया पाठ्यक्रम एनसीआरटी के पैटर्न पर शुरू होने जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि हमारे छात्र और अध्यापक बहुत अच्छे है लेकिन नकल कराने वाले तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।हम एससीआरटी पैटर्न लागू करने जा रहे है क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बच्चों को बड़ी मुश्किल से 65 और 60 प्रतिशत मिलता था। जबकि एनसीआरटी के बच्चे 95 प्रतिशत पाते थे, प्रदेश के बच्चे को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता नहीं मिलती थी, इसलिए ये उत्तर प्रदेश सरकार का बहुत बड़ा निर्णय है लोग इसे शैक्षिक क्रांति कह रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा जिन स्कूलों में साल भर पढ़ाई नहीं करते वो नहीं परीक्षा केंद्र बनेंगे और उनकी मान्यता भी रद्द हो सकती है।

(रिपोर्ट-सुरेश सैनी,मथुरा)