लखनऊ: बस में घुसा तेज रफ्तार ट्रक,चार यात्री गंभीर रूप से घायल

लखनऊ– यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ के गोमती नगर इलाके के समता मूलक चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक एक सरकारी बस में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में बैठे चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह-सुबह हादसा होने से चौराहे पर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक गोमती नगर इलाके में समता मूलक चौक

Written By :

admin

Updated

April 17, 2018

लखनऊ– यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ के गोमती नगर इलाके के समता मूलक चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक एक सरकारी बस में जा घुसा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में बैठे चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह-सुबह हादसा होने से चौराहे पर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक गोमती नगर इलाके में समता मूलक चौक पर दाहिनी दिशा से आ रहे एक ट्रक ने एक सरकारी बस मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक एक तरह से बस में जा घुसा। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में 4 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।