फूलपुर उपचुनाव: बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी आज करेंगी नामांकन

इलाहाबाद– अपनी राजनैतिक अहमियत को बरकरार रखने व उसे बचाए रखने के लिए अब अतीक अहमद ने अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन का सहारा लिया है और उन्हें फूलपुर लोकसभा के चुनाव में उतार कर वह अपनी ताकत दर्शाना चाहते हैं।   यूपी की राजनीति में अपनी हनक से चर्चित बाहुबली नेता व पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी फूलपुर लोकसभा का उप चुनाव लड़ेंगी। सोमवार की देर शाम उन्होंने नामांकन पत्र खरीद लिया और आज नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल करेंगी। अचानक से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का चुनावी मैदान में आना सपा व कांग्रेस के लिए

Written By :

admin

Updated

February 20, 2018

इलाहाबाद– अपनी राजनैतिक अहमियत को बरकरार रखने व उसे बचाए रखने के लिए अब अतीक अहमद ने अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन का सहारा लिया है और उन्हें फूलपुर लोकसभा के चुनाव में उतार कर वह अपनी ताकत दर्शाना चाहते हैं।

 

यूपी की राजनीति में अपनी हनक से चर्चित बाहुबली नेता व पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी फूलपुर लोकसभा का उप चुनाव लड़ेंगी। सोमवार की देर शाम उन्होंने नामांकन पत्र खरीद लिया और आज नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल करेंगी। अचानक से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का चुनावी मैदान में आना सपा व कांग्रेस के लिए जहां जोर का झटका है; वहीं अब बीजेपी को फायदा मिलने वाला है। क्योंकि अतीक अहमद का एक बहुत बड़ा समर्थक वर्ग फूलपुर लोकसभा में आज भी उनके सियासत में लौटने का इंतजार कर रहा था।

ऐसे में अतीक अहमद की पत्नी का चुनाव लड़ना राजनीतिक दलों की गणित को बिगाड़ देगा। हालांकि यह आश्चर्यजनक जरूर था कि अचानक से सिर्फ नामांकन के 1 दिन पहले शाइस्ता परवीन का नाम सामने आया और उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा। इसके पहले लगातार अतीक पर सिर्फ इतनी ही संभावनाएं थी कि वह सपा और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी हो सकते हैं, लेकिन दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बाद शाइस्ता परवीन का नाम सामने आया और अब आज वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन करेंगी।