प्रधानपति को सरेराह मारी गोली

हरदोई- यूपी में अपराधियों के दिलों में पुलिस का ज़रा भी ख़ौफ़ नज़र नहीं आ रहा है.  बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि. लोगों का अब सड़क पर चलना भी खतरे से खाली नही है. ताज़ा मामला हरदोई का है. जहां अपनी साली के साथ बाइक से जा रहे ग्राम प्रधान के पति की बाइक सवार हमलावरों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी.  जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी का महौल है. दरअसल पूरा मामला सण्डीला कोतवाली इलाके के आटामऊ गांव का है. महिला ग्राम प्रधान का पति दोपहर करीब 3 बजे अपनी साली के साथ सण्डीला जा

Written By :

admin

Updated

January 22, 2018

हरदोई- यूपी में अपराधियों के दिलों में पुलिस का ज़रा भी ख़ौफ़ नज़र नहीं आ रहा है.  बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि. लोगों का अब सड़क पर चलना भी खतरे से खाली नही है. ताज़ा मामला हरदोई का है.

जहां अपनी साली के साथ बाइक से जा रहे ग्राम प्रधान के पति की बाइक सवार हमलावरों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी.  जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी का महौल है.

दरअसल पूरा मामला सण्डीला कोतवाली इलाके के आटामऊ गांव का है. महिला ग्राम प्रधान का पति दोपहर करीब 3 बजे अपनी साली के साथ सण्डीला जा रहा था. उसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने युवक की बाइक रुकवाई. और जबतक वह कुछ समझ पाता उस पर फाइरिंग कर दी.। पीछे से आ रहे युवक के बेटे के शोर बचाने पर हमलावर भाग निकले. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुचांया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही इस घटना के बाद से ग्रामीणो में काफी आक्रोश है. उधर घटना की गम्भीरता को देखते हुये. गांव में  कई थानों का फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है. 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए. वहीं पुलिस शुरुआती जांच में चुनावी रंजिश का मामला बता रही है. पुलिस के मुताबिक़ 4 हमलावरों के नाम सामने आये हैं. जिनके आधार पर मुक़दमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गईं हैं.

 

रिपोर्ट–सुनील अर्कवंशी हरदोई