राजधानी लखनऊ में परंपरागत तरीके से मनाया गया गणतंत्र दिवस

परेड पथ पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा .

लखनऊ– उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ में 71 वें गणतंत्र दिवस पर परंपरागत रूप से परेड हुई जिसमें सेना, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन के सामने परेड की सलामी ली। इस दौरान परेड पथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। यह परेड चारबाग स्थित रविंद्रालय से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर संपन्न हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन के सामने परेड की सलामी ली। इस दौरान परेड पथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

यह परेड चारबाग स्थित रविंद्रालय से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर परेड देखी। इस दौरान उन्होंने जय हिंद के नारे भी लगाए। राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर देश और प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा बलिदान से प्राप्त आजादी और देश की एकता तथा अखंडता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

परेड में सेना, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों तथा सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस बार गणतंत्र दिवस के आयोजन की थीम राष्ट्रीय एकीकरण, स्वच्छता, पर्यावरण, अविरल गंगा और फिट इंडिया थी।

Republic Day
Comments (0)
Add Comment